Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

शिलांग सांसद रिकी एजे सिंगकोन के निधन पर अभिषेक बनर्जी ने जताया शोक

उन्होंने कहा कि सिंगकोन का असामयिक निधन मेघालय के लोगों और देश के व्यापक लोकतांत्रिक समाज के लिए एक बड़ी क्षति है

20 Feb 2026

शिलांग सांसद रिकी एजे सिंगकोन के निधन पर अभिषेक बनर्जी ने जताया शोक

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने शिलांग से सांसद रिकी एजे सिंगकोन (54) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सिंगकोन को जनकल्याण के प्रति समर्पित और प्रतिबद्ध जनप्रतिनिधि बताया।
सिंगकोन गुरुवार शाम शिलांग के बाहरी इलाके में फुटबाल खेलते समय अचानक गिर पड़े। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रात करीब 8:45 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अभिषेक बनर्जी ने‌ शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा कि शिलांग के सांसद और समर्पित जनप्रतिनिधि रिकी एजे सिंगकोन के निधन से वह आहत हैं। सिंगकोन ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की आकांक्षाओं और उम्मीदों का प्रतिनिधित्व पूरी ईमानदारी, दृढ़ विश्वास और जिम्मेदारी की भावना के साथ किया।
तृणमूल कांग्रेस सांसद ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सिंगकोन अपनी सरल कार्यशैली, आम लोगों तक सहज पहुंच और क्षेत्रीय पहचान तथा विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे।
उन्होंने कहा कि सिंगकोन का असामयिक निधन मेघालय के लोगों और देश के व्यापक लोकतांत्रिक समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। बनर्जी ने शोक संतप्त परिवार, सहयोगियों और समर्थकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शिलांग सांसद रिकी एजे सिंगकोन के निधन पर अभिषेक ने जताया शोक
उन्होंने कहा कि सिंगकोन का असामयिक निधन मेघालय के लोगों और देश के व्यापक लोकतांत्रिक समाज के लिए एक बड़ी क्षति है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News